रायपुर. किसानों की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख को 10 नवम्बर तक बढ़ा दिया है. पूर्व में पंजीयन की तारीख 31 अक्टूबर तक निर्धारित थी, जिसमें यह वृद्धि की गई है. राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टरों, पंजीयक सहकारी संस्थाएं और अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक को पत्र जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
http://पति ने पहले जंजीर से पत्नी का गला घोंटा, फिर चाकू से गोदकर की हत्या
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य शासकीय भवनों पर होगी रोशनी
रायपुर. राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत आगामी एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्य शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी परिपत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस ’राज्योत्सव’ पर मुख्यमंत्री निवास में केवल राज्य अलंकरण समारोह का वर्चुवल आयोजन किया जाएगा. राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों एवं राजधानी रायपुर में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के परिपत्र सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों, जिला कलेक्टरों और जिला पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किया गया है.
http://नागिन बनेंगी श्रद्धा कपूर, तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म







