नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू Maruti Suzuki Swift 2021 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार स्विफ्ट को बिलकुल नए अवतार में उतारा है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2021 हैचबैक के बेस LXI वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXI+ डुअल टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपए तक जाती है. नई स्विफ्ट को 5 वेरिएंट्स LXI, VXI, ZXI, ZXI+ और ZXI+ Dual Tone में लॉन्च किया गया है. नई स्विफ्ट 2021 में आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ अगले नेक्स्ट-जेनरेशन के-सीरीज 1.2-लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है. यह इंजन 6000 rpm पर अधिकतम 66 KW पावर जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.
http://अब सरायपाली पहुंचे हाथी, क्षेत्र में हड़कंप
मारुति के अनुसार, यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 23.20 किलोमीटर प्रति लीटर के साथ अपने क्लास में सबसे ज्यादा माइलेज देता है. वहीं एजीएस ट्रांसमिशन के साथ इस इंजन से 23.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा. मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल दिया गया. इसके साथ ही इसमें क्रोम स्ट्रिप, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा हैचबैक में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रियर व्यू कैमरा और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. इसमें क्रूज कंट्रोल, आइडल स्टार्ट और स्टॉप और चाभी से सिंक्रनाइज ऑटो फोल्डेबल ओआरवीएम दिए गए हैं. नई स्विफ्ट के केबिन की बात करें तो इसमें ट्विन-पॉड मीटर क्लस्टर और नया 10.67 सेमी मल्टी-इंफोर्मेशन रंगीन टीएफटी डिस्प्ले मिलता है. इसमें 17.78 सेमी स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है.
http://एक आरएईओ निलंबित और एसएडीओ सहित 4 को नोटिस










