আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब सरायपाली पहुंचे हाथी, क्षेत्र में हड़कंप

Published on: February 24, 2021
---Advertisement---

पिथौरा/सरायपाली. सरायपाली के पास आज अल सुबह करीब 6:30 बजे झिलमिला वार्ड 8 में दो जंगली हाथियों के अचानक आ धमकने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है. बहरहाल, हाथियों के स्थान के आसपास वन विभाग द्वारा घेराबंदी कर लोगों को उनकी ओर जाने से रोका जा रहा है. हाथियों को खदेड़ने प्रशासनिक सूचना के बाद जिला मुख्यालय से हाथी विशेषज्ञ टीम सराईपाली की ओर निकल चुकी है. जानकारी के अनुसार आज सूर्योदय के साथ ही एक मादा और एक शावक हाथी सराईपाली के वार्ड 8 झिलमिला सरस्वती शिशु मंदिर के सामने आबादी के बीच पहुंच गए.

हाथियों को शहर के बीच देखकर वार्डवासियों एवं आवागमन करने वालो में भगदड़ मच गई. वन विभाग को घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके में पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है. दूसरी ओर हाथी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है. साथ ही लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहने को कहा जा रहा है. अधिकारीयों का कहना है कि गोमर्डा अभ्यारण्य की ओर से बिछड़ कर उक्त हाथी यहां आ गए हैं. इन्हें वापस जंगल की ओर खदेड़ने महासमुन्द से विशेषज्ञ टीम निकल चुकी है.

http://एक आरएईओ निलंबित और एसएडीओ सहित 4 को नोटिस

शहर में मुनादी

इधर, पूरे सराईपाली शहर में मुनादी की जा रही है. हाथी खुद घबराकर नगर के सड़क पर दौड़ रहा है जिससे की लोग जान बचाते नजर आ रहे है व दहशत में हैं. मौके पर पुलिस फॉरेस्ट के अधिकारी मौजूद हैं. अब तक किसी के जनहानि की खबर नहीं है.

मंगलवार को तुमगांव पहुंचा था हाथी.

ज्ञात हो कि मंगलवार को तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में एक हाथी सिरपुर से पहुंचा था. इस हाथी ने तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड 5 के रहवासियों की बाड़ी में लगाए केले सहित अन्य फलों के पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया था.

भोजन-पानी की तलाश में पहुंच रहे

इधर, विशेषज्ञों का मानना है कि हाथियों ने छत्तीसगढ़ में अपना कॉरिडोर बना लिया है. पर अब जंगलो में उनके भोजन-पानी की कमी के कारण वे शहर की ओर पहुंच रहे हैं. गर्मी बढ़ने के साथ ही हाथियों के शहर की ओर प्रवेश बढ़ेगा इसके लिए शासन को जंगलों के भीतर ही हाथियों के भोजन पानी की व्यवस्था करनी ही होगी. अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

http://अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आ रहे यात्रियों की होगी कोविड स्क्रीनिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now