আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की 7 सीटर MPV, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: October 22, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय MPV Eeco को अब नए सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. क्रैश टेस्ट compliant नई Eeco की कीमत में भी इजाफा हुआ है, यानी अब यह मॉडल 6000 रुपए से 9000 रुपए तक महंगी हुई है. नई Eeco की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.61 रुपए से शुरू होती है. इंजन की बात करें तो नई Eeco में 1196cc का फोर सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 73hp की ताकत और 101Nm का टॉर्क देता है इसके आलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबिक्स की सुविधा है. इसमें लगा इंजन पावरफुल होने के साथ ही किफायती भी है.

http://भारत की पारी और 202 रन से ऐतिहासिक जीत, दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

मारुति Eeco को पर्सनल और कमर्शियल दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 5, 6 और 7 लोगों के बैठे की जगह का ऑप्शन मिलता है, आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं. नई मारुति Eeco में सेफ्टी के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+ EBD, ड्राइवर साइड एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं, इसके अलावा इसमें BS6 इंजन अलगे साल आएगा. मारुति की ईको पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 15.37 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि सीएनजी पर यह 21.94 किलोमीटर प्रति किलो है. अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी नई मिनी SUV, एस-प्रेसो को भारत में लॉन्च किया है.

http://संदीप हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटों में ही ढूंढ निकाला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now