আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Maruti Suzuki Ertiga 2022 हुई लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

Published on: April 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर एमपीवी Ertiga का 2022 मॉडल लॉन्च कर दिया है. नए और अपग्रेड मॉडल में 2022 मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.35 लाख रुपए (LXI वेरिएंट) है. इसकी टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12,79,000 रुपए है. कंपनी ने इसे पेट्रोल और सीएनजी एडिशन में पेश किया है. नई अर्टिगा फेसलिफ्ट पेट्रोल में 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है सीएनजी में 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज है. इसमें एक नया 1.5-litre NA petrol इंजन मिलता है जो 103ps का पावर देता है और 136.8nm का पीक टॉर्क देता है. इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ अटैच है. इसके इंजन में पैडल शिफ्टर्स के साथ एक नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक है.

https://केंद्रीय मंत्री ने नानक सागर गुरुद्वारा समिति के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया

2022 मारुति सुजुकी अर्टिगा 7-इंच स्मार्ट प्ले प्रो इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट, सुजुकी कनेक्ट, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, सीट बैक रिक्लाइनर और फ्लैट फोल्ड ऑप्शन, क्रूज़ कंट्रोल, ड्राइवर साइड ऑटो-विंडो मौजूद हैं. एस-सीएनजी वेरिएंट में एंटी-पिंच, फॉलो मी होम फंक्शनलिटी के साथ ऑटो हेडलैंप, रिट्रैक्टेबल की-ऑपरेटेड ओआरवीएम और सीएनजी स्पेसिफिक स्पीडोमीटर भी लगे हैं. डिजाइन के लिहाज से नेक्स्ट-जेनरेशन अर्टिगा में डायनेमिक क्रोम विंग्ड फ्रंट ग्रिल, नए मशीनी टू टोन अलॉय व्हील और क्रोम इन्सर्ट के साथ बैक डोर गार्निश है. इसे दो नए कलर- स्प्लेंडिड सिल्वर और डिग्निटी ब्राउन के साथ-साथ 6 कलर ऑपशन में पेश किया गया है.

https://शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, तस्वीरें आईं सामने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now