আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्रहों के सेनापति मंगल कर रहे राशि परिवर्तन, बना रहे अंगारक योग

Published on: February 22, 2021
---Advertisement---
पं. कान्हा शास्त्री

22 फरवरी सोमवार को मंगल ग्रह प्रात: 5 बजकर 02 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन मंगल स्वयं की राशि मेष से वृषभ राशि में आ जाएंगे. जहां पर 14 अप्रैल 2021 तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना गया है. मंगल साहस, योद्ध, क्रोध और ऊर्जा आदि का कारक माना गया है. ये एक शक्तिशाली ग्रह है. इसलिए इसका शुभ और अशुभ होना व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह से मांगलिक दोष का निर्माण होता है. इस दोष को एक अशुभ योग के तौर पर देखा जाता है. यह दोष वैवाहिक संबंधी कार्यों के लिए बाधक माना गया है. अंगारक योग का निर्माण तब होता है जब राहु और मंगल ग्रह एक साथ आ जाते हैं.

http://चाणक्य नीति : अपने हाथों से करें ये काम, होगा धनलाभ, मिलेगी कामयाबी

22 फरवरी से यही स्थिति बनने जा रही है. इस योग को अच्छा नहीं माना गया है. वृषभ राशि में इस योग के निर्माण से देश दुनिया पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा. ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को लड़ाई-झगड़े, विवाद, आक्रमक, सड़क दुर्घटना, हिंसक, अग्नि भय की स्थितियों का कारक माना गया है. मंगल राहु की युति प्राकृतिक और सामाजिक उठापटक की स्थिति बनाता है. यदि जन्म कुंडली में मंगल और राहु एक साथ हो तो सर्वप्रथम कुंडली में जिस भी भाव में यह योग बन रहा हो उस भाव को नियंत्रित होने वाले संघर्ष की स्थिति बनी होती है. कुंडली में 12 भाव में अंगारक योग होने पर जीवन में हर भाव के हिसाब से नुकसान होते रहते हैं जीवन संघर्ष भरा होता है. सरकार तथा जनता के बीच टकराव हो सकता है व्यक्तिगत तौर पर भी लोगों में गुस्सा बढ़ेगा, व्यापारी भी शांत ही रहे नया इन्वेस्टमेंट ना करें.

http://ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं दिशा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

जिनका मंगल बहुत अच्छा है और वह जमीन जायदाद के कार्य में लगे है मजबूत मंगल वाले बस उसमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, बस उन्हीं को लाभ होगा. जमीन से जुड़े हुए लोगों को ऊर्जा मिलेगी बाकी लगभग सभी के लिए समय अच्छा नहीं है. मंगल के राशि परिवर्तन और राहु के साथ बनने वाले अंगारक योग के दौरान मेष, वृषभ, वृश्चिक राशि के साथ साथ मकर राशि के जातकों को भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इस दौरान क्रोध पर काबू रखें. विवाद की स्थिति से दूर रहने की कोशिश करें. अंगारक योग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की आराधना करें. सुंदरकांड, हनुमान चालीसा आदि का पाठ अवश्य करें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now