আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी का दबाव डाल रही थी प्रेमिका, शादीशुदा प्रेमी ने मारकर तालाब में फेंका

Published on: November 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुजरात के जूनागढ़ में 22 साल की प्रेमिका की 42 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाडोकर गांव की रहने वाली तेजल रमेश चूड़ासमा (22) 12 नवंबर को अपने घर से सुबह-सुबह कहीं चली गई थी. शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने अगले दिन यानी रविवार को थाने में युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की गुमशुदगी के पीछे उन्हें राजेश गोपाल सोलंकी (42) पर शक है. पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू की. उसी दिन शाम को पुलिस को तेजल की लाश गांव में तालाब में मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

https://IPL टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, जानिए किस टीम ने किसे किया रिलीज

उधर, राजेश की तलाश की गई तो वो भी अपने घर पर नहीं मिला. पुलिस को फिर सीधा शक राजेश पर ही हुआ. बुधवार को आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला. वह मंगलपुर गांव में छुपा हुआ था. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई. राजेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया. राजेश ने बताया कि उसका और तेजल का अफेयर था. लेकिन वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी. वह पहले से ही शादीशुदा है इसलिए उसने तेजल से शादी करने से इनकार कर दिया. बावजूद इसके तेजल उस पर शादी का लगातार दबाव बना रही थी. इसी के चलते उसने तेजल की हत्या का प्लान बनाया. उसने शनिवार को उसे गांव में ही एक तालाब के पास बुलाया. उसने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की. फिर भी जब वह नहीं मानी तो उसने गला घोंट दिया.

https://‘फ्रिज में रखे श्रद्धा के कटे सिर को निहारता रहता था आफताब’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now