আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुनियाभर में जीमेल, यूट्यूब समेत गूगल के कई ऐप हुए डाउन

Published on: December 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का नेटवर्क डाउन हो गया है. इस दौरान जीमेल और यूट्यूब की सर्विसेज भी काम नहीं कर रही हैं. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, गूगल की सर्विसेज ठप होने की शुरुआत 11:56 जीएमटी पर हुई थी, जिसका असर पूरी दुनिया में नजर आ रहा है. अब तक काफी लोग इस बारे में शिकायत दर्ज करा चुके हैं. लोग जी-मेल, यूट्यूब समेत गूगल की सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं हालांकि, गूगल सर्च काम कर रहा है. ब्रिटेन के मिरर अखबार के मुताबिक, दुनिया में 54% लोग यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर सके. 42% लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं. 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए.

http://सड़क हादसे में बाल-बाल बचे राज्यपाल, पेड़ से टकराई कार



इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए. इसके अलावा 8% लोगों को मैसेज नहीं रिसीव हो पा रहे हैं. यूट्यूब की तरफ से अधिकृत बयान जारी किया गया है. इस बयान में कहा गया है, ‘हम जानते हैं कि कई लोग अभी YouTube यूज नहीं कर पा रहे हैं. हमारी टीम जागरूक है और इस पर काम कर रही है. जैसे ही हमारे पास कुछऔर खबर आती है हम आपको अपडेट करेंगे.

http://मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम’ का किया उद्घाटन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now