আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘मन की बात’ पीएम मोदी बोले- G20 की अध्यक्षता बड़ा मौका, भारत के पास हर चुनौती का समाधान

Published on: November 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत में होने वाले जी20 सम्मेलन का जिक्र किया. पीएम मोदी ने देश के युवाओं से जी20 सम्मेलन से जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि G20 की अध्यक्षता हमारे लिए एक मौका है. हमें दुनिया की भलाई पर ध्यान देना है. शांति हो, एकता हो या सतत विकास हो, इन चीजों से जुड़ी चुनौतियों का समाधान भारत के पास है. हमने ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम रखी है, इससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है. जी20 से जुड़े लोग आपके शहरों में आएंगे. मुझे भरोसा है कि आप अपने यहां की विशिष्टता को दुनिया के सामने लाएंगे. जी20 से जुड़े लोग भविष्य में पर्यटक बन सकते हैं.

https://पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त पाने के लिए ये काम करने जरूरी

G-20 में आने वाले लोग, भले ही अभी एक Delegate के रूप में आएं, लेकिन भविष्य के tourist भी हैं. 18 नवंबर को पूरे देश ने Space Sector में एक नया इतिहास बनते देखा. इस दिन भारत ने अपने पहले ऐसे Rocket को अंतरिक्ष में भेजा, जिसे भारत के Private Sector ने Design और तैयार किया था. इस Rocket का नाम है- ‘विक्रम–एस’. पीएम मोदी ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं जो बच्चे कभी हाथ से कागज का हवाई जहाज बनाकर उड़ाया करते थे, उन्हें अब भारत में ही हवाई जहाज बनाने का मौका मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि Rocket बना रहे ये युवा मानो कह रहे हैं Sky is not the limit. भारत space के sector में अपनी सफलता, अपने पड़ोसी देशों से भी साझा कर रहा है. इस satellite की launching, भारत-भूटान के मजबूत सबंधों का प्रतिबिंब है.

https://189 पदों पर होगी भर्ती, CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now