আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एग्रीमेंट पेपर खोने पर शख्स ने मां, पत्नी और 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट

Published on: January 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक सनकी शख्स ने अपनी मां, पत्नी और 3 बेटियों को मौत के घाट उतार दिया. अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद शख्स ने खुद भी घर की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की. हालांकि उसकी जान बच गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे घायलावस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कन्हैया टोला की है. जानकारी के मुताबिक आरोपी भारत केशरी की गौशाला मार्केट में सोनाटा वॉच की दुकान है.

http://निर्भया के दोषी विनय ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

दुकान का एग्रीमेंट पेपर खो गया था. इस कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था. बताया जाता है कि भारत ने अपनी मां 85 वर्षीय सावित्री देवी, 45 वर्षीय पत्नी आशा केशरी, पुत्री शिवानी, सिमरन और सोनम की गला घोंटकर हत्या कर दी. अपनी मां और पत्नी समेत परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के बाद खुद भी चौथी मंजिल की छत से छलांग लगा जान देने की कोशिश की. हालांकि उसकी जान बच गई और वह जख्मी हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

http://निर्भया केस : राष्ट्रपति ने खारिज की दोषी मुकेश की दया याचिका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now