नई दिल्ली. दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक महिला और पुरुष ने खुद को आग के हवाले कर लिया. दोनों को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने गेट नंबर डी से अंदर घुसने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पर्याप्त आईडी नहीं होने पर उन्हें रोक लिया. बाद दोनों ने आग लगा ली और जान देने की कोशिश की.
http://एक साल पहले भाग गई थी पत्नी, गांव लौटी तो पति ने कर दी हत्या
काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग में 5 लोगों की मौत
नई दिल्ली. अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है. तालिबान के डर से लोग किसी तरह देश छोड़ने की कोशिश में हैं. अफगानिस्तान से निकलने का सिर्फ एक रास्ता खुला है काबुल एयरपोर्ट. ऐसे में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई है. इस बीच टोलो न्यूज़ के हवाले से बताया गया है कि तालिबानी लड़ाकों ने एयरपोर्ट पर बिना हिजाब पहनी महिलाओं पर फायरिंग की. जवाब में अमेरिकी सैनिकों ने भी फायरिंग की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग में 5 लोगों की मौत की खबर है.
http://महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा
Delhi | A woman, man allegedly set themselves on fire in front of Supreme Court gate number D. Area has been cordoned off. Injured persons have been taken to the Ram Manohar Lohia hospital. pic.twitter.com/sSYIuZA4EC
— ANI (@ANI) August 16, 2021









