আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ब्लास्ट में मालविका ने गंवाए थे दोनों हाथ, पीएम मोदी के ट्विटर अकांउट से बताई अपनी दास्तां

Published on: March 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर अपना ट्विटर हैंडल उन महिलाओं को सौंपा है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की है. इनमें सात महिलाएं शामिल हैं, जो बारी-बारी से पीएम मोदी के ट्विटर के जरिए अपनी कहानी साझा कर रही हैं. सबसे पहले चेन्नई की स्नेहा मोहनदास ने ट्वीट किया. उन्होंने पीएम मोदी के हैंडल से अपनी मुहिम फूड बैंक इंडिया के बारे में बताया है. स्नेहा ने बताया कि मैंने अपनी मां से प्रेरित होकर बेघरों को खाना खिलाने की आदत डाली और मैंने फूडबैंक इंडिया के नाम से यह पहल शुरू की. स्नेहा मोहनदास के बाद पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल की जिम्मेदारी मालविका अय्यर ने संभाली और उन्होंने अपनी कहानी को साझा किया.

http://युवक ने एक साथ दो प्रेमिकाओं से की शादी, एक के साथ फरार, रेप केस दर्ज

मालविका ने बताया कि उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में बीकानेर ब्लास्ट में अपने दो हाथ गंवा दिए थे. विस्फोट में हाथों के साथ उनके पैर भी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. लेकिन वह हिम्मत नहीं हारीं. मालविका आज दिव्यांग लोगों को लेकर जागरुकता फैला रही हैं. मालविका के बाद प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट संभालने वाली तीसरी महिला का नाम आरिफा है. वह जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं. इससे पहले, पीएम मोदी ने ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी और महिलाओं को सैल्यूट बोला. बता दें, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को प्रेरणा देने वाली महिलाओं को अपना सोशल मीडिया अकाउंट सौंपा है. इसके लिए MYGovIndia टि्वटर अकाउंट पर #SheInspiresUs के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है.

http://नपाध्यक्ष ने किया दीदी बर्तन बैंक का शुभारंभ, महिलाओं के लिए हाट बाजार की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now