रायगढ़. टूलकिट एवं भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमों के विरोध में गिरफ्तारी देने के लिए शनिवार को रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व कलेक्टर एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जवाहर नायक ने कोतवाली थाना के सामने बैठकर धरना दिया, वहीं अपनी गिरफ्तारी की मांग की. भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी.. अभी तो कोरोना है, इसलिए हम केवल 5 लोग जिला मुख्यालय में धरना और गिरफ्तारी के लिए आए हैं, वरना आपके पुलिस और जेल में इतनी ताकत नहीं है कि हजारों लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में दिए जाने वाली गिरफ्तारी के सैलाब को रोक पाए.
http://अतिशेष धान का विक्रय हेतु दरों का अनुमोदन नीलामी में प्राप्त अधिकतम दरों पर किया जाएगा
वहीं कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक त्रासदी के बीच पहले तो छत्तीसगढ़ की सरकार ने वैक्सीन लेने से मना कर दिया, पहुंची हुई खेप को भी बर्बाद करना शुरू किया. स्थिति इतनी आ गई कि डॉ. हर्षवर्धन को भी कई बार बोलना पड़ा कि छत्तीसगढ़ वैक्सीन लेने से मना कर रहा है. ऐसे में छत्तीसगढ़वासियों का क्या हाल होगा. उस प्रदेश का क्या होगा जहां मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की आपस में बातचीत ही ना हो. पहले जब टीएस सिंहदेव विपक्ष के नेता हुआ करते थे, तब बघेल और सिंहदेव अपने आप को जय-वीरु की जोड़ी प्रदर्शित करते थे. अब भ्रष्टाचार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री में ही नहीं बनती, तो प्रदेशवासियों की कोरोना की इस विकट परिस्थितियों के बीच क्या स्थिति बन रही होगी, आप समझ सकते हैं.
http://अनुकंपा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत पदों के सीमा-बंधन का नियम शिथिल
अमेरिका जिसे चाइनीज वायरस कहता है, उसे राजनीतिक द्वेषवश मोदी जी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इंडियन स्ट्रेन और मोदी वायरस कहने के लिए गुप्त दस्तावेज बनाकर अपने कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का षड्यंत्र रचा. वहीं जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसका खुलासा किया तो उन पर तथा संबित पात्रा सहित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. अपनी राजनीति के लिए पूरे भारत को बदनाम करने की इस गंदी राजनीति का हम विरोध करते हैं और हम गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली पहुंचे हैं, यदि लॉकडाउन नहीं होता तो भाजपा के इतने कार्यकर्ता पहुंचते कि भूपेश बघेल की जेल भी कम पड़ जाती.
‘हम आपके हैं कौन’ के म्यूजिक डायरेक्टर रामलक्ष्मण का निधन https://t.co/30PJDJnkuP
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 22, 2021







