रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रशासनिक फेरबदल की एक लिस्ट सरकार की तरफ से जारी की गई. इसमें प्रदेश के अलग-अलग विभाग के 29 IAS अधिकारियों के नाम हैं. कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. दर्जनों विभाग के सचिव और संचालकों को हटाकर नए अधिकारियों को बिठा दिया गया है. देखिए सूची-
अमित कुमार खलखो को सचिव श्रम विभाग के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
डॉ एस भारतीदासन को विशेष सचिव कृषि विभाग, नोडल अधिकारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ न्याय योजना, आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
हिमशिखर गुप्ता को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
रुपेश वर्मा अब सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ सचिव परिवहन विभाग परिवहन आयुक्त एवं आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
यशवंत कुमार को अब प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड बनाया गया है.
सत्यनारायण राठौर पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं के पद को संभालेंगे उन्हें मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन का अतिरिक्त प्रभार इन्हें सौंपा गया है.
श्यामलाल धावड़े कलेक्टर जिला कोरिया बनाए गए हैं.
किरण कौशल संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
समीर विश्नोई को आयुक्त वाणिज्य कर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
http://VIDEO : अक्षरा सिंह का नया गाना ‘किट कैट जवानी’ रिलीज
सौरभ कुमार को कलेक्टर रायपुर बनाया गया है.
जय प्रकाश मौर्य संचालक होंगे भूमि की एवं खनिकर्म विभाग के और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम तथा संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
रानू साहू को कलेक्टर कोरबा बनाया गया है.
पदुम सिंह एलमा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है.
पुष्कर विलास संदीपान को बेमेतरा कलेक्टर बनाया गया है.
जितेंद्र शुक्ला को कलेक्टर जांजगीर चांपा बनाया गया है.
शिव अनंत तायल को संयुक्त सचिव कृषि विभाग के पद पर विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है.
तारण प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर जिला राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है.
इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
अजीत वसंत को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है.
http://फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज कितने बढ़े दाम
इंद्रजीत एस चंद्रवाल को बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया है.
पीएस ध्रुव को उप सचिव सामान्य विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है.
रिचा प्रकाश चौधरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है.
कुलदीप शर्मा को नगर पालिक निगम आयुक्त कोरबा बनाया गया है.
एस जयवर्धन को आयुक्त नगर निगम रायगढ़ बनाया गया है.
प्रभात मलिक नगर निगम रायपुर का आयुक्त बनाया गया है.
नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है.
प्रियंका ऋषि महोबिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी बनाया गया है.
चंद्रकांत वर्मा को अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी के पद पर पदस्थ किया गया है. मयंक चतुर्वेदी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर बनाया गया है.
IFS आशीष कुमार भट्ट को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है और सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
कमलप्रीत सिंह को अब सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन विभाग आयुक्त लोक शिक्षण एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
http://Volkswagen Polo Comfortline TSI Automatic भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







