बलौदाबाजार. कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है. अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई. शनिवार और रविवार सुबह खनिज विभाग ने जोंक नदी किनारे बसे ग्राम हसुवा, बलौदा एवं रामपुर, कोट अवैध रेत घाटों से रेत परिवहन के खिलाफ जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की है. जिसमें 8 ट्रैक्टर एवं 4 डालाबाड़ी हाइवा शामिल है. यहाँ पर जोंक नदी से रेत खोदकर लगभग 85 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है.
http://पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 74 साल की उम्र में निधन
इसी तरह बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम सोनपुरी में सुबह-सुबह अवैध मुरम खदान से मुरम का परिवहन करते पाया गया जिस पर मौके से 6 हाईवा भंडारित मुरूम सहित एक जेसीबी जब्त कर जुर्माने की कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही एक ट्रैक्टर चूना पत्थर एवं एक ट्रैक्टर ट्राली ईंट सहित जब्त की गई है. सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत की गई है.







