नई दिल्ली. झारखंड की राजधानी रांची में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका पर एक अश्लील गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम इस्तेमाल किए जाने का आरोप है. छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग ने इस मामले में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में गाने को न सिर्फ अश्लील बताया गया है बल्कि कहा गया है कि प्रियंका ने गाने के दौरान गांधीजी का नाम गलत ढंग से इस्तेमाल किया है. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका के इस गाने में देश के महापुरुषों का अपमान किया गया है.
http://मोबाइल से नकल करते दो छात्र पकड़ाए, लापरवाह शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि प्रियंका ने तमाम हिट भोजपुरी गाने गाए हैं और इस मामले में नाम आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पिछले दिनों प्रियंका अपने गाने बुलाती है मगर जाने का नहीं के चलते काफी चर्चा में रही थीं. उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’ का सॉन्ग वर्जन काफी वायरल हो रहा है. इस शायरी पर भोजपुरी इंडस्ट्री की दो मशहूर महिला सिंगर्स ने गाना गाया है और दोनों ही गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
http://आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एक से 25 अप्रैल तक










