আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव

Published on: July 25, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. उन्होने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मैं मुझे COVID-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे निकट संपर्क वाले क्वारंटाइन में चले जाएं. मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं. डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा. मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है. मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे. मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना टेस्ट करवा लें.

http://जल्द मिलेगी कोरोना की सबसे सस्ती दवा, इतनी होगी एक टैबलेट की कीमत

उन्होने कहा है कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. कोरोना का समय पर इलाज होता है तो कोरोना बिल्कुल ठीक हो जाता है. मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना की समीक्षा बैठक करता रहा हूं. मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे. मैं स्वयं भी क्वारैंटाइन रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के हर संभव प्रयास करता रहूंगा. आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहे और गाइडलाइन का पालन जरूर करें.

http://16 हजार से ज्यादा शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन, आदेश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now