नई दिल्ली. पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंडेन गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर 150 रुपए तक महंगे हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपए बढ़ गए हैं. अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर 858.50 रुपए में मिलेंगे. वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपए ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपए के दाम पर सिलेंडर मिलेगा. इसी तरह मुंबई में 145 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और अब यहां सिलेंडर की नई कीमत 829.50 रुपए हो गई है.
http://सोशल मीडिया पर अनर्गल लिखने वाले रहें सावधान : एसपी
अगर चेन्नई की बात करें तो यहां बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 147 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और यह 881 रुपए का हो गया है. इस साल दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़े हैं. नए साल में एक जनवरी 2020 को लगातार चौथे महीने रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी. तब देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19 रुपए महंगा हुआ था. इससे पहले ग्राहक दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए 714 रुपए चुका रहे थे. कोलकाता में इसका दाम 747 रुपए था. वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपए था.
http://कांग्रेस में गुटबाजी, भाजपा को हो सकता है फायदा
Prices of non-subsidised 14 kg Indane gas in metros, applicable from today: In Delhi price rises to Rs 858.50 (increase by Rs 144.50), in Kolkata – Rs 896.00 (increase by Rs 149), in Mumbai – Rs 829.50 (increase by Rs 145), in Chennai – Rs 881.00 (increase by Rs 147). pic.twitter.com/0kbynJJld7
— ANI (@ANI) February 12, 2020










