नई दिल्ली. ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने 1 अक्टूबर से महानगरों में 19 Kg के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक LPG के इस सिलेंडर की कीमतों में 37.50 रुपए प्रति यूनिट तक की कटौती की गई है. बता दें कि पिछले महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. हाल ही में हुई सरकारी समीक्षा के बाद होटल, रेस्टोरेंट्स के कारोबारियों की लागत कुछ कम होने की उम्मीद है.
https://पीएम मोदी ने लॉन्च की भारत में 5जी सर्विस, बताया ऐतिहासिक पल
नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. बता दें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,885 रुपए के बजाय 1,859 रुपए होगी. इंडियन ऑयल के मुताबिक इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,995.50 रुपए के बजाय 1,959 रुपए होगा. वहीं अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक कमर्शियल LPG सिलेंडर 1,811.50 रुपए तो चेन्नई में 2,009.50 रुपए का मिलेगा.
https://गोधन न्याय योजना और मनरेगा के कार्यों में लापरवाही, सचिव निलंबित










