আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन नहीं लगेगा, शादियों में सिर्फ 50 मेहमानों की छूट को मंजूरी

Published on: November 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली में अब शादियों में सिर्फ 50 मेहमान ही बुलाए जा सकेंगे. पहले दिल्ली सरकार ने यह संख्या 200 तक बढ़ा दी थी. अब जब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दिल्ली सरकार ने 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने का एक प्रस्ताव एलजी को भेजा था, जिस पर उनकी मंजूरी मिल गई है. इसकी जानकारी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी है. मनीष सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल ने शादियों में 50 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दे दी है. यह जरूरी कदम था क्योंकि जितने ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे उतना ही खतरा बढ़ेगा.

http://अक्षरा का नया छठ गीत ‘बनवले रहिहs सुहाग’ रिलीज, हुआ वायरल



लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा करने से रोकना होगा. अब शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे. दिल्ली सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था. इजाजत मिलते ही दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ये आदेश लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि कुछ बाजारों में दिवाली के समय काफी ज्यादा लोग न तो मास्क पहन रहे थे और न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे. इसकी वजह से कोरोना बहुत ज्यादा फैला.

http://KBC 12 : मोहिता बनीं दूसरी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now