नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में एक सप्ताह तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. केवल आवश्यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी. बता दें कि राज्य के कई जिलों में लगाई जा रहीं पाबंधियों के बीच बुधवार को कोरोना मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली. राज्य में कुल 13,659 नए मामले मिले. मरीजों की यह संख्या 7 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है.
http://ड्यूटी के बाद घर लौट रहे एएसआई की सड़क हादसे में मौत
7 अक्तूबर को 14,578 मामले आए थे. देश में अभी मिल रहे कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं. नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं. नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं, बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं, सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं, हम नहीं चाहते हैं कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं.
http://6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









