আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राजधानी में एक सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Published on: May 1, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है. इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ये जानकारी ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने लिखा- दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है. पहले यहां 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन था, जिसे बढ़ाकर 10 मई की सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 30% से ज्यादा बना हुआ है. हालात चिंताजनक हैं.

http://SBI खाताधारकों को राहत, KYC अपडेट नहीं होने पर 31 मई तक फ्रीज नहीं होगा खाता

बता दें कि दिल्ली में लॉकडाउन को दूसरी बार बढ़ाने की घोषणा की गई है. इससे पहले सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 25 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था. सीएम केजरीवाल ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी. पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है.

http://एंकर और एक्ट्रेस कनुप्रिया का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now