नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन अब एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. यह 17 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, जो कि अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी. इसके अलावा उन्होने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35 फीसदी से घटकर 23 फीसदी हो गया है.
http://KBC के 13वें सीजन में इंट्री के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
यह दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का इस्तेमाल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और संसाधन को मजबूत करने में किया गया. वहीं, दिल्ली की जनता और तमाम संगठनों की राय के बाद हमने लॉकडाउन आगे बढ़ाया है. इस बार लॉकडाउन पहले के मुकाबले ज्यादा सख्त होगा. सीएम ने आगे कहा कि 17 मई की सुबह 5 बजे तक बढ़ाए गए इस लॉकडाउन में दिल्ली मेट्रो सेवा भी बंद रहेगी.
http://IMA का आरोप- लॉकडाउन के प्रस्ताव को केंद्र ने कूड़ेदान में फेंका









