नई दिल्ली. एक्टर सोनू सूद कोरोना संकट के इस मुश्किल समय में लगातार मदद के लिए खड़े हुए हैं. वो प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के साथ-साथ, जरूरतमंदों तक राशन और खाने की चीजें भी लगातार पहुंचा रहे हैं. आम आदमी से लेकर सरकार तक सब उनके कामों की सराहना कर रहे हैं. इस बीच हाल ही में एक बच्ची का वीडियो सोनू को दिखा जो अपनी मां को नानी के घर भेजने के लिए मदद मांग रही है. वीडियो में एक छोटी सी बच्ची अपनी बात कैमरे के आगे कह रही है. वीडियो की शुरुआत में ही बच्ची बोलती है- ठीक है ठीक है पापा मैं बोल रही हूं.
http://छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 15 और नए मरीज, अब 379 एक्टिव केस
इसके बाद बच्ची कहती है कि सोनू अंकल, सुना है आप सब लोगों को घर भेज रहे हो. पापा पूछ रहे हैं कि क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे. मुझे बता देना. ये वीडियो री-ट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा- अब ये कुछ बहुत ज्यादा चैलेंजिंग काम है. मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा. इस ट्वीट के साथ सोनू ने मस्ती वाला एक इमोजी भी शेयर किया है. सोनू के रिप्लाई के बाद से ही बच्ची का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को बच्ची का ये क्यूट वीडियो और इस पर सोनू का रिएक्शन खूब पसंद आ रहा है.
http://चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
Now this is something very challenging. Will try my best 😜 https://t.co/PUkC9xHnHs
— sonu sood (@SonuSood) May 30, 2020










