रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 15 और नए मरीज मिले हैं. इनमें 6 महासमुंद, 3 कोरबा, 2 रायपुर, 1-1 बिलासपुर, कांकेर, बालोद व राजनांदगांव जिले से हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले 32 मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें 16 जशपुर, 12 महासमुंद, 2 कोरबा जिले से हैं और SRL(pvt) लैब से 2 धनात्मक प्रकरणों की रायपुर व बिलासपुर से पहचान हुई थी. इस तरह रविवार को 47 नए मरीज मिले हैं. वहीं रविवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.
इनमें एम्स रायपुर से बेमेतरा जिले के 2 और बलौदाबाजार जिले के 1, माना कोविड अस्पताल रायपुर से जिला कोरबा के 3, कांकेर के 3, जांजगीर चांपा और रायपुर से 1-1 हैं. वहीं विगत रात्रि माना कोविड अस्पताल रायपुर से जिला जांजगीर चांपा से एक कोरोना से पीड़ित मरीज को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया था. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 379 हो गई है. प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 492 हो गई है. इनमें 114 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. वहीं अब तक 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.
http://चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री को संवरा समाज संघ ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 29 मई को यहां उनके निवास कार्यालय में संवरा समाज संघ छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समाज की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव और रोकथाम तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक लाख रुपए का चेक सौंपा. मुख्यमंत्री ने समाज की ओर से दी गई इस पहल की सराहना की. इस अवसर पर संवरा समाज के एनपी नैरोजी, पीएल सिदार, रोहित सिदार, फणीन्द्र भोई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
http://अलग-अलग तीन बाड़ी से गांजे के 49 पौधे बरामद, तीन गिरफ्तार
आज कुल 47 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 379 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/4emqzJiPDq
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 31, 2020







