नई दिल्ली. कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं. गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे बेटी हुई है. आपके आशीर्वाद की जरूरत है. सभी को प्यार. जय माता दी.’ कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे. कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है. सिंगर गुरु रंधावा, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, किकू शारदा, दीया मिर्जा, नुसरत भरूचा, राहुल देव, साइना नेहवाल समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है.
http://निर्भया केस : दोषियों की फांसी का तख्त तैयार, हुआ ट्रायल
गुरु रंधावा ने लिखा, ‘बधाई हो पाजी. में अब ऑफिशियली चाचा बन गया’. उनको जवाब देते हुए कपिल ने भी हामी भरी. रकुल प्रीत ने लिखा, ‘बधाई…भगवान आपकी बेटी को सभी खुशियां दे’. किकू शारदा ने लिखा, ‘बधाई हो भईया…आपके लिए बहुत खुश हूं…खुशियों के इस छोटे बंडल में आपका स्वागत है’. दीया मिर्जा ने लिखा, ‘बधाई हो कपिल, अपकी बेटी को ढ़ेर सारा आशीर्वाद और प्यार’. गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी.
http://धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर कृषि अधिकारी निलंबित
Blessed to have a baby girl 🤗 need ur blessings 🙏 love u all ❤️ jai mata di 🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 9, 2019










