नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की एक अदालत ने 100 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है. सरकारी वकील निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने दुष्कर्म किया था. आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था. उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी. महिला के पोते ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. सरकारी वकील के अनुसार अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई.
http://कॉमेडियन भारती और पति हर्ष को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
गुजरात के चार बड़े शहरों में कल से नाइट कर्फ्यू
नई दिल्ली. कोरोना वायरस को देखते हुए गुजरात के चार शहरों में कल से नाइट कर्फ्यू लगेगा. ये शहर अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा हैं. रात के नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. राज्य सरकार ने ये फैसला किया है. इसके साथ ही गुजरात में मास्क न पहनने पर भी जुर्माना बढ़ गया है. अब पांच सौ रुपए की जगह एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा.
http://पुलिस का काम आम जनता को परेशान करना नहीं होना चाहिए : गृहमंत्री









