नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने-माने दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का का लंबी बीमारी के बाद पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में निधन हो गया. वे 92 साल के थे. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया है. श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया. श्रीराम लागू ने अपने करियर की शुरुआत वो आहट: एक अजीब कहानी से की थी. ये फिल्म साल 1971 में आई थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में पिंजरा, मेरे साथ चल, सामना, दौलत जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया.
http://धान खरीदी प्रभारी के साथ नोडल, नायब तहसीलदार और पटवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश
इसके अलावा श्रीराम लागू ने मराठी फिल्मों और नाटक में भी काम किया. उन्हें मराठी थियेटर के दिग्गज कलाकार थे. खास बात ये है कि फिल्मों में अपने से पहले श्रीराम लागू पेशे से डॉक्टर थे, वह नाक-कान और गले के सर्जन थे. उन्होंने एमबीबीएस और एमएस दोनों मेडिकल डिग्री प्राप्त की थीं. उनका जन्म 16 नवंबर 1927 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था. अभिनेता श्रीराम लागू के निधन पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नितिन गडकरी ने दुख जताया है.
http://धान उपार्जन कार्य में लापरवाही, समिति प्रबंधक निलंबित
My tributes to all time great artist Shreeram Lagoo. We have lost a versatile personality. A unique theatre actor dominated silver screen and created impact. He was social activists simultaneously.
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) December 17, 2019










