रायपुर. बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित जेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक सनत कुमार दुबे को धान उपार्जन केन्द्र जेवरा में अनुपस्थित पाए जाने तथा खरीदे गए धान को तालपतरी से सही ढंग से ढका हुआ नही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में दुबे का मुख्यालय नोडल कार्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग प्रक्षेत्र जिला बेमेतरा होगा. सनत कुमार दुबे समिति प्रबंधक को निलंबन अविधि में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी सेवा नियम के तहत जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. उनके स्थान पर धान उपार्जन केन्द्र एवं जिया, सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जेवरा के प्रभार सहायक समिति प्रबंधक अश्वनी कुमार को दिया गया है.
http://VIDEO : ‘दरबार’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस ऑफिसर के रोल में छाए रजनीकांत
जांजगीर चांपा कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चाम्पा के निर्देशानुसार सोमवार को सतर्कता दल द्वारा राजस्व अनुविभाग चाम्पा के अन्तर्गत धान खरीदी केंद्र चाम्पा, सिवनी, अफरीद, अमरुवा, सारागांव, सोठी, झर्रा, (भंवरेली) का निरीक्षण किया गया. इस दौरान धान खरीदी केंद्र सोठी एवं सिवनी मे डेनेज की व्यवस्था नहीं होने के कारण समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र सारागाँव मे समिति प्रभारी एवं ऑपरेटर अनुपस्थित पाए गए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. धान खरीदी केंद्र झर्रा (भंवरेली) मे किसान लतेल पिता दुखीराम द्वारा तौलाकर रखा गया 40 क्विंटल धान की गुणवत्ता अमानक पाया गया. धान में नमी की मात्रा 17 से अधिक पाया गया. जिसका टोकन तत्काल निरस्त करवाते हुए संबंधित प्रभारी एवं प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
http://पुलिसिया गश्त पर सवाल, एक रात चार चोरियां







