আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लवन को मिलेगा पूर्ण तहसील का दर्जा, मुख्यमंत्री ने जनचौपाल भेंट मुलाकात में की घोषणा

Published on: October 9, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जनचौपाल भेंट मुलाकात में बलौदाबाजार जिले के लवन से आए नागरिकों के आग्रह पर लवन उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्ज देने की घोषणा की. नागरिकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उप तहसील में 70 ग्राम पंचायतें हैं. अकसर नागरिकों को तहसील के कार्य से बलौदाबाजार जाना पड़ता है, लवन क्षेत्र के कई गांवों से काफी अधिक दूरी होने से ग्रामीणों को असुविधा होती है. लवन में तहसील कार्यालय खुलने से काफी आसानी होगी. लवन में कार्यालय के लिये लगभग 40 एकड़ शासकीय जमीन उपलब्ध है. मुख्यमंत्री ने नागरिकों की बातें सहानुभूतिपूर्वक सुनीं और लवन को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की. नागरिकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. लवन से आए प्रतिनिधिमंडल में लवन की सरपंच शकुंतला साहू सहित अनुराग पाण्डेय, देवीलाल बरवे, प्रताप डहरिया, मनुराम बाजरे सहित अनेक नागरिक शामिल थे.

http://Xiaomi Redmi 8 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

SBI ग्राहकों को दिवाली तोहफा, होम और ऑटो लोन की ब्याज दर में कटौती

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को दिवाली गिफ्ट दिया है. आरबीआई (RBI) की तरफ से रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद स्टेट बैंक ने भी ग्राहकों के लिए लोन लेना सस्ता कर दिया है. SBI ने MCLR की दरें 0.10 फीसदी तक घटाई हैं. नई दरें 10 अक्टूबर से लागू हो जाएंगी.

http://कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में बढ़ गई है अव्यवस्था : प्रेम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now