আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में बढ़ गई है अव्यवस्था : प्रेम

Published on: October 9, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. भाजपा ग्रामीण मंडल महासमुंद के अध्यक्ष प्रेम चंद्राकर ने कहा है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में अव्यवस्था बढ़ गई है. प्रदेश के विकास की रफ्तार रूक गई है. प्रदेश में अघोषित रूप से बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, छात्र हर वर्ग परेशान हैं. बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था पर यहां तो बिजली हाफ हो गई और बिजली बिल कई गुना हो गई. अंधेरे व मच्छरों के बीच रात बितानी पड़ रही है. बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है जो कभी भी अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करने के रूप में फूट सकता है. जिम्मेदार अधिकारी जनता की परेशानियों को दूर करने के बजाए बंद एसी दफ्तरों से बाहर नहीं निकलना चाहते.

http://नेहा कक्कड़ ने इस पंजाबी सिंगर के साथ किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल

आएदिन कभी मेंटेनेंस के नाम पर तो कभी अन्य कारणों से चार से छह घंटे बिजली काट दी जाती है. जरा सा हवा का झोंका चला नहीं कि तारों में स्पार्किंग होने लगती है. कई स्थानों पर तारों के टूट कर गिरने या स्पार्किंग होने से जान-माल का खतरा भी उत्पन्न हो जाता है. उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार ने मोदी सरकार की सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव में बिजली पहुंचाई. जबकि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हालत यह हो गए हैं कि महासमुंद के ग्रामीण क्षेत्रों में ही 3 से 4 घंटे तक बिजली चली जाती है. एक ओर जहां विद्युत कटौती हो रही है, वहीं अनाप-शनाप बिलिंग ने भी त्रस्त कर रखा है. न तो प्रतिमाह ठीक से मीटर रीडिंग ली जा रही है और न ही बिजली बिल का समय पर वितरण हो रहा है. भारीभरकम बिल मिलने से लोगों के होश उड़ रहे हैं. बिल सुधरवाने के लिए भी उपभोक्ता लगातार दफ्तर के चक्कर काटकर परेशान हो रहे हैं.

http://IMF ने भी माना- भारत में आर्थिक मंदी का असर गंभीर, दी ये चेतावनी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now