আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Lava Yuva 2 Pro भारत में लॉन्च, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस

Published on: February 23, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. लावा ने अपने नए फोन Lava Yuva 2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपए है. लावा का नया फोन तीन कलर ऑप्शन ग्लास व्हाइट, ग्लास ग्रीन और ग्लास लैवेंडर में पेश किया गया है. लावा युवा 2 प्रो को सिंगल 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है. इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 269 पीपीआई के साथ आता है. इसमें MediaTek Helio G37 प्रोसेसर की पावर और 4 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है. रैम को 3 जीबी और वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है.

https://संविदा अपर कलेक्टर कोसरिया की सेवा समाप्ति का आदेश

इसमें 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसके अलावा लावा के इस फोन को तीन रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है, जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का AI सेंसर और दो अन्य वीजीए कैमरे हैं. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है. लावा युवा 2 प्रो में वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1 और 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है. इसमें 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी की चार्जिंग मिलती है. इसमें 5,000mAh की ली-पॉलीमर बैटरी और 10 वाट की चार्जिंग मिलती है.

https://4 साल की बच्ची से अनाचार मामले में वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now