कवर्धा. एक निजी स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सोनाली पात्रा और क्लास टीचर अंजना किन्नौर को गिरफ्तार किया है. ड्यूटी में लापरवाही करने के लिए ये कार्रवाई की गई है. इस मामले में अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. बच्ची के साथ रेप मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर मुकेश यादव और स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.
https://‘यूपी में का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को पुलिस का नोटिस
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्कूल के डायरेक्टरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है. वहीं कई सामाजिक संगठन स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं. बता दें कि स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. सबसे बड़ी बात तो ये कि अनायार स्कूल में ही हुआ. अनाचार के आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्रिंसिपल जगदीश सांखला को सह आरोपी बनाते हुए उसे भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, प्रिंसिपल की भूमिका सामने नहीं आई थी.
https://विराट कोहली को सरेआम Kiss करती नजर आई लड़की, वीडियो वायरल







