नई दिल्ली. बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप, Pravaig Dynamics ने देश में अपनी बहुप्रतीक्षित ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी Pravaig Defy को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Pravaig Defy Electric SUV की एक्स-शोरूम कीमत 39.50 लाख रुपए तय की है. नई Pravaig इलेक्ट्रिक SUV के पावरट्रेन सिस्टम में 90.2kWh का बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. यह सेटअप 402 bhp का पावर और 620 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है. यह AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि यह ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 504 किलोमीटर की रेंज देगी. जो इसे भारत में सबसे लंबी रेंज वाली ईवी में से एक बनाता है.
https://गुजरात के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, किए कई बड़े वादे
यह सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. निर्माता का कहना है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी 210 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती है. फास्ट चार्जर के जरिए एसयूवी के बैटरी पैक को 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. कार की बैटरी 250,000 किमी तक चलने में सक्षम है. दमदार परफॉर्मेंस का वादा करने के अलावा, Pravaig Defy इलेक्ट्रिक SUV आकर्षक डिजाइन के साथ आती है. कार निर्माता ने एक और दिलचस्प वादा किया है कि यह 11 अलग-अलग बाहरी रंग विकल्पों के साथ आएगी. इन रंगों में एम्परर पर्पल, हल्दी येलो, मून ग्रे, शनि ब्लैक, हिंडिगो, बोर्डो, 5.56 ग्रीन, लिथियम, वर्मिलियन रेड, काजीरंगा ग्रीन और सियाचिन ब्लू जैसे रंग शामिल हैं.
https://भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड-19 बूस्टर को DCGI की मंजूरी










