আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना के बाद अब चीन में आया हंता वायरस, एक की मौत

Published on: March 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना के बाद अब चीन में एक नए वायरस के प्रकोप की खबरें आ रही हैं. चीन के सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन के यूनान प्रांत में नया वायरस फैला है. इससे एक इंसान की मौत हो गई है. इसका नाम हंता वायरस है. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार हंता वायरस से पीड़ित व्यक्ति बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था. तभी कोरोना की जांच के दौरान इस वायरस का पता चला. इस बस में कुल 32 लोग थे. सभी यात्रियों की जांच की गई. जब से चीन ने यह जानकारी शेयर की है. तब से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है. यूएस सेंटर फॉर डिजीस एंड कंट्रोल के अनुसार हंता वायरस चूहों के मल, मूत्र और थूक में होता है. इससे इंसान तब संक्रमित होता है जब चूहे इसे हवा में छोड़ देते हैं.

http://धान की मिलिंग, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित कई सेवाएं आवश्यक सेवा घोषित

हंता वायरस सांस के जरिए शरीर में जाता है. इसके शुरुआती लक्षण में इंसानों को ठंडी लगने के साथ बुखार आता है. इसके बाद मांसपेशियों में दर्द होने लगता है. एक दो दिन बाद सूखी खांसी आती है. सिर दर्द होता है. उलटियां होती हैं. सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. यह ज्यादातर चीन के ग्रामीण इलाकों में होता है. इसकी वजह से कई बार पर्वतारोहियों और कैंपिंग करने वाले पर्यटकों को दिक्कत हो चुकी है. हालांकि, यह कोरोना वायरस की तरह घातक नहीं है. हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है लेकिन यदि कोई व्यक्ति चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है.

http://VIDEO : सिद्धार्थ-शहनाज का गाना भुला दूंगा रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now