আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज के इतने दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Published on: July 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है आमिर और करीना कपूर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ-साथ ओटीटी पर भी दस्तक देगी. लाल सिंह चड्ढा ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का देसी रीमेक है, जिसने कई ऑस्कर जीते थे. हॉलीवुड फिल्‍म में टॉम हैंक्‍स लीड रोल में थे. लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आ चुका है और कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिनको लोगों ने काफी पसंद भी किया.

https://Realme GT Neo 3 Thor लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के साथ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करेंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म को रिलीज को दो महीने बाद ओटीटी पर लाया जाएगा यानी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे सकती है. हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि किस प्लेटफॉर्म पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि जल्द मेकर्स ये फैसला ले लेंगे कि किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा.

https://अनियंत्रित कार 20 फीट नीचे खेत में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now