रायपुर. मोनिका सचदेव ने महिला प्रहरी को इतना पीटा है कि उन्हें हाथ में प्लास्टर करवाना पड़ गया. इस मामले में शनिवार को रायपुर पुलिस ने मोनिका के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है. मोनिका के खिलाफ पहले ही कोतवाली, सिविल लाइंस जैसे थानों में कई केस दर्ज हैं. मोनिका जेल के अंदर भी अपनी डॉन गिरी दिखा रही है. दरअसल, महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा ने मोनिका को अनुशासन में रहने को कहा. जेल के भीतर के कायदों को अपनाने को कहा. ये बात मोनिका को रास न आई, उसने पहले तो माधुरी के साथ बहस शुरू की और मौका पाकर उस पर हमला कर दिया.
https://पटवारी का स्थानांतरण रुकवाने ग्रामीण लामबंद, संसदीय सचिव से लगाई गुहार
जानकारी के मुताबिक दूसरी कैदियों के सामने ही मोनिका ने माधुरी को पटका और लातों से पीटती रही. बीच-बचाव करने आए जेल के दूसरे कर्मचारियों ने मुश्किल से माधुरी को वहां से निकाला. माधुरी ने जांच करवाई तो डॉक्टर ने हाथ में प्लास्टर करने को कहा. अब गर्दन से प्लास्टर बंधा हाथ लटकाए माधुरी गंज थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताकर मोनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. बता दें कि मोनिका सचदेव कोतवाली इलाके की निगरानीशुदा बदमाश है. बीते 2 अगस्त को सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने उसे NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है.
https://‘विक्रम वेधा’ का गाना ‘अल्कोहलिया’ रिलीज, दिखा ऋतिक का शानदार डांस







