बेमेतरा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के ग्राम कठिया (रांका) में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से गरीबों के घर में अंजोर हो रहा है. गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है.योजनाएं इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जाएगा.
https://जनता से बदला लेने आरक्षण विधेयक को रोक रही भाजपा : मरकाम
मुख्यमंत्री ने कुसमी और रांका कठिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने, जेवरा-अर्जुनी- बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण करने, चौड़ीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति देने, ग्राम रांका-कठिया में सामुदायिक भवन के निर्माण, ग्राम रांका-कठिया में हायर सेकंडरी स्कूल के भवन निर्माण और चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की. भेंट-मुलाकात में ग्राम चेटवा निवासी किसान देरहा राम ने बताया कि किसान कल्याण के लिए बनाई सभी योजनाएं अच्छी हैं. मेरे पास ढाई एकड़ की जमीन है, इस पर लिया हुआ कर्ज माफ हो गया है. कठिया की रहने वाली श्रीमती यमुना ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है. अपने मायके में ही आवास और राशन कार्ड बनवाना चाहती हैं. उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने पहले जगह में राशन कार्ड में दर्ज नाम को काटकर वर्तमान जगह से जोड़ने के निर्देश कलेक्टर को दिए.
https://PM Kisan : क्या किसानों को जनवरी में मिल सकती है 13वीं किस्त? जानिए







