नई दिल्ली. कोमाकी ने भारत में अपनी नई MX3 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रखी गई है. बाइक को तीन पेंट स्कीम गार्नेट रेड, डीप ब्लू और जेट ब्लैक में पेश किया गया है. कंपनी का दावा है कि Komaki MX3 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फुल चार्जिंग पर 85-100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है, जो राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करती है. बाइक की बैटरी को सुविधाजनक तरीके से रीचार्ज करने के लिए रिमूवेबल Li-ion बैटरी पैक मिलता है. कंपनी के अनुसार, बाइक की बैटरी को फुल चार्ज करने में 1 से 1.5 यूनिट से ज्यादा की बिजली की खपत नहीं होती है. इस तरह से इस बाइक को चलाने की लागत के मामले में यह ग्राहकों की जेब के हिसाब से ‘पॉकेट फ्रेंडली’ होने का दावा करती है.
http://कोरोना का कहर, नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन
कोमाकी एमएक्स 3 इलेक्ट्रिक बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इस बाइक में एक सेल्फ-डायग्नोसिस और रिपेयर स्विच, रिजनरेटिव डुअल-डिस्क ब्रेकिंग, पार्किंग और रिवर्स असिस्ट, इनबिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर और फुल कलर एलईडी डैश जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही इस बाइक में 3-स्पीड मोड मिलते हैं, जिसे एक स्विच से बदला जा सकता है. बाइक के मैकेनिकल कंपोनेंट्स और इक्यूप्मेंट्स की बात करें तो बाइक के फ्रंट हेडलैंप और टेल लैंप हैलोजन हैं, जबकि ब्लिंकर्स एलईडी यूनिट हैं। एमएक्स 3 में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. दोनों पहियों में टेलिस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं.
http://भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया, 3-2 से जीती सीरीज










