नई दिल्ली. विराट कोहली ने एशिया कप 2022 के मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेली. कोहली ने 83 इनिंग्स और 1020 दिन बाद शतक जड़ा है. किंग कोहली ने आखिरी इंटरनेशनल शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में लगाया था. खास बात यह है कि कोहली के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह पहला शतक रहा. कोहली ने ये शतक अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को समर्पित किया. कोहली ने कहा कि पिछले ढाई साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. मैं एक महीने में 34 साल का होने जा रहा हूं. वो… क्रोध भरा जश्न बीते दिनों की बात हो गई है. दरअसल मैं चौंक गया था. यह आखिरी फॉर्मेट है जो मैंने सोचा था. यह बहुत सी चीजों का संचय था.
https://पीएम किसान की 12वीं किस्त के लिए चेक करें स्टेटस, ये लिखा हो तो आने वाले हैं पैसे
टीम काफी खुले दिल की और मददगार रही है. मुझे पता है कि बाहर काफी कुछ हो रहा था और मैंने अपनी अंगूठी को चूमा. कोहली ने कहा कि आप मुझे यहां खड़े देखते हैं क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को परिप्रेक्ष्य में रखा है वो अनुष्का है. यह शतक उसके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है. जब आपके पास कोई होता है जो चीजों को समझते हुए बातचीत कर रहा होता है, तो यह अच्छा रहता है. अनुष्का यही कर रही है. जब मैं वापस आया तो मैं हताश नहीं था. छह सप्ताह की छुट्टी के बाद मैं तरोताजा हो गया. मुझे एहसास था कि मैं कितना थका हुआ था. प्रतिस्पर्धा इसकी अनुमति नहीं देती है, लेकिन इस ब्रेक ने मुझे फिर से खेल का आनंद लेने की अनुमति दी.











