नई दिल्ली. हिन्दू धर्म में होली पर्व का बहुत अधिक महत्व है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है. हिन्दू धर्म के मुताबिक, यह पर्व 2 दिन मनाया जाता है. इसमें सबसे पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंग वाली होली खेली जाती है. होलिका दहन के दिन लकड़ी के ढेर की पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है. जबकि, होली वाले दिन रंगों, अबीर और गुलाल से होली खेली जाती है.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
06:26 बजे से रात 08:52 बजे तक
http://मंत्री अमरजीत भगत के पिता का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक
मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए होलिका की अग्नि में ये चीजें करें अर्पित-
अच्छे स्वास्थ्य के लिए काले तिल के दाने अग्नि में अर्पित करें.
बीमारी से मुक्ति के लिए हरी इलाइची और कपूर अर्पित करें.
धन लाभ के लिए चन्दन की लकड़ी अर्पित करें.
रोजगार के लिए पीली सरसों के दाने अर्पित करें.
विवाह और वैवाहिक समस्याओं के लिए हवन सामग्री अर्पित करें.
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए काली सरसों के दाने अर्पित करें.
http://गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखने पर टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित











