আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भट्ठा दलाल करा रहा था पलायन, पुलिस देख मजदूरों को वापस भेजा

Published on: February 2, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. करीब दो दर्जन मजदूरों को बस से अन्यत्र ले जाने की खबर के बाद सक्रिय हुई स्थानीय पुलिस को देख मजदूरों को उनके घरों को वापस भेज दिया गया. मजदूर उन्हें किसी रायतुम निवासी भट्ठा दलाल द्वारा ले जाया जाना बता रहे हैं. क्षेत्र से अन्य प्रांतों के ईंट भट्ठों में मजदूरों को ले जाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. मंगलवार सुबह भी समीप के लहरौद ओवरब्रिज के पास एक बस में करीब दो दर्जन मजदूरों को एकत्र कर बैठाने का प्रयास किया जा रहा था. इस बीच इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को की गई. शिकायत की पुष्टि हेतु थाना प्रभारी द्वारा चिन्हित स्थान पर पुलिस टीम भेजी पर पुलिस को देखते ही मजदूरों को वापस अपने घर जाने के लिए बोल कर भट्ठा दलाल फरार हो गया.

http://स्व. चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय

इधर, मजदूरों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें कोई कलीराम नाम का ठेकेदार ले जा रहा था. जो ग्राम रायतुम का बताया गया. बहरहाल, सभी मजदूरों को घर वापस भेजा गया है. ज्ञात हो कि इस वर्ष दशहरा पर्व के बाद से ही क्षेत्र के भट्ठा दलाल हजारों की संख्या में मज़दूरों को अन्य प्रांतों में ईंट भट्ठा में काम करवाने ले जाते हैं. मजदूरों को ले जाने वाले दलाल इस अनैतिक कार्य को खुलेआम अंजाम देते हैं. बगैर लाइसेंस के इस काले काम में मजदूरों का अत्यधिक शोषण होता है जबकि दलाल एक साल में ही करोड़पति बन रहे हैं लिहाजा क्षेत्र में शोषित मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. विगत वर्ष हजारों मजदूरों को कसडोल एवं महासमुंद प्रशासन ने दलालों के चंगुल से छुड़वाकर वापस उनके घरों को भेजा था पर अब पुनः उन मजदूरों को वापस भट्ठा पहुंचा दिया गया है.

http://गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपए से भरी तिजोरी ले भागे बदमाश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now