আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खाना बना रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published on: March 27, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. घर में खाना बना रही महिला की अज्ञात ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी का है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को संतोषी यादव रात करीब साढ़े 7 बजे खाना बना रही थी. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा. जिन्हें देखकर महिला चौंक गई दोनों के बीच हाथापाई हुई. महिला बचाने के लिए चिल्लाने लगी जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले. मृतिका के घर का दरवाजा अन्दर से बंद था. पड़ोसियों ने इसकी सूचना रिश्तेदारों को दी. जब परिजनों ने जाकर देखा तो संतोषी यादव का शव रसोई में खून से लथपथ पड़ा था और मौके पर कोई भी नहीं था. घटना की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने दी.

http://संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ब्याज में रुपए देने का काम करती थी. सुबह भी कुछ लोग रुपए लेने के लिए घर पहुंचे थे. मृतिका संतोषी यादव (45) घर में अकेली ही रहती थी. पति परमानंद यादव जिला सहकारी बैंक महासमुंद में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं जो महासमुंद में निवास करता है. आरोपी हत्या करने के बाद प्रयुक्त हथियार लेकर फरार हो गया. पति परमानंद यादव ने किसी तरह की दुश्मनी का से इंकार किया है. कोतवाली प्रभारी श्रीमती कुमारी चंद्राकर ने बताया कि हत्या करने के लिए आरोपी जब रसोई में दाखिल हुआ तो मृतिका ने उसे देख लिया था.

http://BMW 220i Sport भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इसलिए दोनों के बीच हाथापाई हुई जिससे उसके हाथ और गले पर चाकू से चोट के निशान है. महिला के सीने में चाकू लगने से उनकी मौत होने की संभावना है. इसलिए खून भी अधिक बहा है. फिलहाल, जांच से ही स्पष्ट होगा मामला क्या है. सुबह पुलिस की डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया लेकिन हत्या से जुड़ा कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला. एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर जांच कर रही है. मामले में पुलिस ने 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now