महासमुंद. खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिली है. शव के गले के पास चोट के निशान को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि शव की जांच की जा रही है. मामला हत्या का है या आत्महत्या कहना अभी संभव नहीं है. फिलहाल जांच की जा रही है जिसके बाद कुछ बता पाऊंगी.
http://BMW 220i Sport भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, 25 हजार नकद, बाइक, मोबाइल जब्त
महासमुंद. पुलिस ने छापा मारकर 8 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है. पिथौरा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की राजा सेवैया-कामाख्या मंदिर मार्ग में सड़क किनारे महुआ झाड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा वहीं कुछ लोग भाग गए. पकड़े गए लोगों में लाखागढ़ निवासी राजेन्द्र साहू (25), देवीराम अग्रवाल (55), राजासेवैया निवासी प्रविन्द (30), मोहन निषाद (32), बागड़पारा निवासी कुलजीत सिंह (35), सतपाल सिंह (32), लाखागढ़ निवासी राजू वासुदेव (32), इंदिरा कालोनी निवासी पवन यादव (25) शामिल हैं. ताश और नकदी रकम 25250 रुपए, 8 नग मोबाइल कीमती 60800 रुपए और 4 नग मोटर साइकिल कीमत 71000 रुपए कुल रकम 157050 रुपए जब्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
http://SHERO का टीजर रिलीज, दिखा सनी लियोनी का नया अवतार







