रायपुर. अपहरण कर ढाई साल की बच्ची की हत्या करने का मामला सामने आया है. मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के नवागांव की एक महिला ने पड़ोस की दो बच्चियों का अपहरण कर एक की हत्या कर दी. दूसरी बच्ची की हत्या कर पाती इससे पहले ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक नेमदास निराला की दो पुत्रियां निकिता निराला (5) और नम्रता निराला (ढाई साल) घर के बाहर खेल रही थीं. उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली आरोपी महिला गंगाबाई बंजारे ने दोनों बच्चियों का अपहरण कर लिया.
http://VIDEO : सांड की आंख का ट्रेलर रिलीज, दमदार है तापसी-भूमि की अदाकारी
आरोपी महिला दोनों बच्चियों को घर के पीछे ले गई और वहां उसने ढाई वर्षीय नम्रता की गला घोंटकर हत्या कर उसके शव को वहीं फेंक दी. उसके बाद उसने दूसरी बच्ची की हत्या की नियत से उसके हाथ-पैर रस्से से बांध दिए. जब बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, तब आसपास के लोग बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे और रस्सियों में बंधी बच्ची को देख महिला के चंगुल से छुड़ाया तथा घटना की जानकारी थाने में दी. महिला के चंगुल से छूटी बच्ची ने अपनी बहन नम्रता की हत्या होने की बात परिजनों को बताई. ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
http://गृहमंत्री शाह ने दिया एक पहचान पत्र का प्रस्ताव, कहा- 2021 में डिजिटल होगी जनगणना







