नई दिल्ली. Kia Motors ने Kia Sonet कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लांच कर दी है. इस कार की शुरुआती कीमत 6.71 लाख रुपए है. टॉप वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपए रखी गई है. किआ Sonet की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm और ऊंचाई 1610mm है. यह HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+ और GTX+ ट्रिम में उपलब्ध होगी. कार 8 मोनोटोन कलर्स और 3 ड्यूल टोन कलर्स में उपलब्ध होगी. सेफ्टी के लिहाज से देखें तो 6 एयरबैग्स हैं. वहीं, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानी ABS के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन यानी EBD है. गाड़ी में फ्रंट और रेयर पार्किंग सेंसर, प्रोजेक्टर फॉग लैंप, टायर प्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम, Auto हेडलैंप, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरिंग प्वाइंट भी मौजूद है.
http://नक्सलियों ने की सीएएफ जवान की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव
कंपनी का दावा है कि Sonet में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे. इसमें बोस का सात स्पीकर वाला साउंड सिस्टम है. वहीं, इस एसयूवी में 10.25-इंच का HD स्क्रीन दिया गया है. डैशबोर्ड में ग्राहकों को यूवीओ कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा. कार में दो पेट्रोल इंजन विकल्प 1.2 लीटर और 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई उपलब्ध है. डीजल इंजन विकल्प 1.5 लीटर टर्बो होगा. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 7 स्पीड DCT मिलेगा. किआ मोटर्स ने 7 अगस्त को Sonet को पेश किया था. वहीं प्री बुकिंग 20 अगस्त से शुरू हुई थी. प्री बुकिंग के लिए ग्राहकों को 25 हजार रुपये का भुगतान करने को कहा गया है.
http://हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर, इन्हें मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी










