नई दिल्ली. भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव का एक वीडियो इन दिनों यू-ट्यूब पर छाया हुआ है. इस वीडियो में खेसारी लाल यादव की जबरदस्त आवाज लोगों को खूब पसंद आ रही है. गाने के बोल हैं, ‘सरकार चलइले बा’ खेसारी का यह नया गाना कोरोना काल में मोबाइल द्वारा कॉल करने वाले कॉलर ट्यून पर आधारित है. इस गाने में चांदनी सिंह और खेसारी की जोड़ी धमाल मचा रही है. खेसारी लाल यादव के ये भोजपुरी गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था. यही कारण है कि महज दो हफ्तों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं.
http://44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V20 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
चांदनी सिंह और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया यह भोजपुरी गाना पूरी तरह एक संवाद पर आधारित है जिसमें एक महिला कॉलर ट्यून से परेशान है. इस गाने को खेसारी और अंजली भारती ने गाया है. पवन पांडे ने इसे लिखा है और शंकर सिंह ने इसका म्यूजिक दिया है. खेसारी के इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. देखिए वीडियो-
http://महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में लापरवाही, एसडीओपी और थाना प्रभारी निलंबित
http://जयललिता के लुक में छाईं कंगना, थलाइवी के सेट से शेयर की तस्वीरें










