नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारीलाल यादव का एक और नया होली गाना रिलीज हुआ है, जो काफी वायरल हो रहा है. गाने के बोल हैं ‘पिचकारी बाबू’. इस भोजपुरी होली सॉन्ग को हफ्ते से भी कम समय में करीब 4,880,298 व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को खेसारीलाल यादव ने गाया है. इस गाने को प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है. वहीं इसका संगीत रोशन सिंह ने दिया है. वेब म्यूजिक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.
http://ग्रहों के सेनापति मंगल कर रहे राशि परिवर्तन, बना रहे अंगारक योग
खेसारी लाल यादव पिछले दो महीनों में कई हिट गाने दे चुके हैं. बता दे कि हाल ही में होली सॉन्ग ‘बदल गइली काजल’ रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला. बता दें कि इस टीम के साथ खेसारीलाल के गाने होली के वक्त हमेशा ही तहलका मचाते रहे हैं.2018 में होली सॉन्ग Aawa Holi Kheli ने जबरदस्त धमाल मचाया था. इस गाने को भी श्याम देहाती, आजाद सिंह और प्यारे लाल कवि ने लिखा था लेकिन म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया था. देखिए गाना-
http://ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं दिशा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें










