আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इंतजार करते रहे पर नहीं आई बारात, लड़के के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की

Published on: March 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके की रहने वाली लड़की की शादी टूटने के बाद सोमवार को शादी तोड़ने वाले दूल्हे के घर पहुंच गई. लड़के के घर के बाहर लड़की धरना देकर बैठ गई, लेकिन लड़के के घर वालों ने अंदर से गेट बंदकर ताला लगा लिया. लड़की के काफी आवाज देने के बाद भी लड़के की मां ने ताला नहीं खोला. शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके की रहने वाली लड़की खुशबू की शादी प्रिंस नगर के रहने वाले लड़के कौशल से हुई थी, लेकिन लड़के वालों ने बारात लाने से पहले लड़की वाले से 11 लाख रुपए की डिमांड की. लड़की के पिता महेश ने पैसे का इंतजाम करने से मना कर दिया तो लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए. लड़की पक्ष के लोग 2 बजे तक बारात का इंतजार करते रहे, लेकिन बारात नहीं आई.

https://फांसी पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, एसपी कार्यालय में थीं पदस्थ

बाद लड़की के पिता ने मथुरा गेट थाने में लड़के वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. जब लड़की के पिता ने लड़के के पिता से बारात न आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि लड़का अस्पताल में भर्ती है. लड़की लड़के के घर पहुंची. उसका यही कहना है कि अगर लड़का एडमिट है तो उसे लड़के से मिलना है. उसे पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है. जब लड़की लड़के के गेट पर बैठी थी तो आसपास की महिलाएं और व्यक्ति लड़की के साथ कहासुनी करने लगे. बाद लड़की ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिसकर्मी भी आसपास के लोगों को समझाने की बजाए लड़की को घर जाने की सलाह देते रहे. लड़की का कहना है कि जब तक वह लड़के से नहीं मिल लेती तक तक वह घर नहीं जाएगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now