আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केजरीवाल का केंद्र से सवाल- पिज्जा की होम डिलीवरी तो राशन की क्यों नहीं?

Published on: June 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्‍ली. केंद्र की ओर से दिल्ली सरकार की ‘घर-घर राशन योजना’ पर रोक लगाने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होने कहा है कि अगले हफ्ते से घर-घर राशन पहुंचाने का काम शुरू होने वाला था सारी तैयारी हो गई थी और अचानक आपने 2 दिन पहले इसे क्यों रोक दिया. ये कह कर इसे खारिज किया गया है कि हमने केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी नहीं ली. ये गलत है. केजरीवाल ने कहा कि हमने एक बार नहीं पांच बार आपकी मंजूरी ली है. कानूनन किसी मंजूरी की जरूरत नहीं है. राशन की होम डिलिवरी क्यों नहीं होनी चाहिए. आप राशन माफिया के साथ खड़े होंगे तो गरीबों के साथ कौन खड़ा होगा?

http://बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग से 3 अलग-अलग जगह गैंगरेप

उन 70 लाख गरीबों का क्या होगा जिनका राशन ये राशन माफिया चोरी कर लेते हैं. उन्होने कहा कि इस देश में अगर स्मार्टफोन, पिज्जा की होम डेलिवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं. आपको राशन माफिया से क्या हमदर्दी है प्रधानमंत्री सर. उन गरीबों की कौन सुनेगा. केंद्र ने कोर्ट में हमारी योजना के खिलाफ आपत्ति नही की तो अब खारिज़ क्यों किया जा रहा है. कई गरीब लोगों की नौकरी जा चुकी है. लोग बाहर नही जाना चाहते इसलिए हम घर-घर राशन भेजना चाहते हैं. केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारी कह रहे हैं कि ये राशन केंद्र का है तो दिल्ली क्रेडिट क्यों ले. मैं क्रेडिट नही ले रहा हूं, प्लीज लागू कर दीजिए. दुनिया से कहूंगा कि मोदी जी ने योजना लागू की. ये राशन ना आम आदमी पार्टी का है, ना भाजपा का. ये राशन तो इस देश के लोगों का है और इस राशन की चोरी रोकने की जिम्मेदारी हम दोनों की है.

http://बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 29 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण

उन्होंने कहा कि इस वक्त देश बहुत भारी संकट से गुजर रहा है. ये वक्त एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मदद करने का है. ये वक्त एक-दूसरे से झगड़ने का नहीं है. लोगों को लगने लगा है कि इतनी मुसीबत के समय भी केंद्र सरकार सबसे झगड़ रही है. आप ममता दीदी से झगड़ रहे हैं. झारखंड सरकार से झगड़ रहे हैं. आप लक्षद्वीप के लोगों से झगड़ रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार से लड़ रहे हैं. दिल्ली के लोगों से लड़ रहे हैं. किसानों से लड़ रहे हैं. लोग इस बात से बहुत दुखी हैं सर. ऐसे देश कैसे चलेगा. आप हम सबसे क्यों लड़ रहे हैं. हम सब आपके ही हैं. हम सब भारतवासी हैं. ऐसे में हम सब आपस में लड़ेंगे तो कोरोना से कैसे जीतेंगे? हमें आपस में नहीं लड़ना. हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now